रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस संगठनात्मक कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी को और मजबूती देना तथा आगामी रणनीति तय करना है। बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।
नकाबपोश लुटेरों का हमला, CISF जवान की स्कूटी लूटकर फरार
इस कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, वरिष्ठ नेता लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्य और जिम्मेदारियों को लेकर क्लास ली।
इस कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के साथ 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ