बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग का आखिरी घंटा है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा, हालांकि कुछ सीटों पर 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। दोपहर 3 बजे तक 53.77 वोटिंग हुई है।
आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।
वैशाली में राजद प्रत्याशी के भड़काने पर लोगों ने CRPF जवानों पर पत्थर फेंके। दरअसल, आरजेडी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुटे हुए थे, जवानों ने उन्हें हटाया तो हंगामा हो गया। हालांकि, इसमें किसी को चोट नहीं आई है।
सीवान के गोरेयाकोठी विधानसभा के लकड़ी नवीगंज प्रखंड की बूथ संख्या 349-350 पर बीजेपी प्रत्याशी देवेशकांत सिंह का स्थानीय वोटरों ने विरोध किया है। वोट चोर के नारे भी लगाए। लोगों का आरोप है कि वो मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाने की बात कह रहे थे।
इधर, लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव हुआ है। गाड़ी पर गोबर, चप्पलें फेंकी गईं। गुस्साए डिप्टी सीएम ने कहा, ‘ये सब राजद के गुंडे हैं। NDA जीत रहा, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। इन सब की छाती पर बुलडोजर चलेगा।’

More Stories
Ruckus In JNU : छात्रों के ‘लॉन्ग मार्च’ में हिंसा, पुलिस पर पत्थर और जूते फेंके; कई पुलिसकर्मी घायल
Supreme Court Election Spend PIL : चुनाव में ‘धनबल’ पर वार: SC ने पूछा- क्यों न तय हो राजनीतिक पार्टियों के खर्च की अधिकतम सीमा
Anil Ambani : अनिल अंबानी पहुंचे ED ऑफिस’ ₹40,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में दूसरे दौर की पूछताछ, कल ही जब्त हुआ था ₹3,716 करोड़ का बंगला