बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 19 दिन बाकी हैं, लेकिन एनडीए और महागठबंधन दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मतभेद गहराते जा रहे हैं।
Naxalite surrender: नक्सलियों के बीच बदलाव की बयार, कमांडर सुनील का आत्मसमर्पण का आह्वान
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री पद का फैसला चुनाव के बाद होगा, ठीक वैसे ही जैसे भाजपा में अमित शाह करते हैं।” उनके इस बयान से साफ है कि गठबंधन में नीतीश कुमार को लेकर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है।
वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अब तक अंतिम रूप नहीं ले सकी है। कांग्रेस, राजद और वामदलों के बीच कई सीटों पर मतभेद बरकरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर खींचतान जारी है।
20 अक्टूबर को दूसरे फेज के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है, ऐसे में राजनीतिक दलों के पास रणनीति तय करने के लिए अब बहुत कम वक्त बचा है।

