नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
Dumper Accident: जयपुर शोक में डूबा, सड़क हादसे में 13 की मौत पर लोगों ने जताया आक्रोश
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “बिहार के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें। जिन युवा साथियों का आज पहली बार मतदान है, उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। याद रखिए – पहले मतदान, फिर जलपान।”
पीएम मोदी का यह संदेश विशेष रूप से युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार, पहले चरण में बिहार के कई जिलों में सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

