Bigg Boss 20: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 20 में घर के अंदर घमासान शुरू हो गया है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और टकराव देखने को मिल रहा है। नॉमिनेशन टास्क के बाद घर का माहौल काफी गरमा गया है। इसी बीच आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान जोरदार बहस देखने को मिली।
कैप्टेंसी टास्क में भिड़े आम्रपाली और काजी
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ। टास्क के दौरान धक्का-मुक्की और नियमों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर आमने-सामने आ गए।
आम्रपाली ने काजी पर लड़कियों को धक्का देने का आरोप लगाया। गुस्से में उन्होंने काजी को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी हद में रहना चाहिए। आम्रपाली ने कहा, “डिस्क्वालिफाई करना है तो काजी को करो। ये लड़कियों को धक्का दे रहा है।”
CG News : एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
आम्रपाली ने दी काजी को चेतावनी
बहस के दौरान आम्रपाली दुबे का गुस्सा काफी बढ़ गया। उन्होंने काजी तौकीर को चेतावनी देते हुए कहा, “हद में रह तू, आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी।” आम्रपाली के इस बयान के बाद दोनों के बीच माहौल और गर्म हो गया।
वहीं, टास्क के दौरान यंग ने भी लड़कियों पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया और उन्हें रोटियां बनाने की सलाह दी। इस बात को लेकर भी घर में विवाद बढ़ता नजर आया।
पहले अरिश्फा खान से भी हुई थी बहस
यह पहली बार नहीं है जब आम्रपाली दुबे शो में किसी कंटेस्टेंट से भिड़ी हों। इससे पहले उनकी अरिश्फा खान के साथ भी तीखी बहस देखने को मिली थी। अरिश्फा ने बच्ची कहे जाने पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। हालांकि बाद में दोनों के बीच सुलह भी हो गई।
इसी तरह घर में मैरी कॉम और रिति के बीच किचन ड्यूटी को लेकर भी तीखी बहस देखने को मिली। ऐसे में शुरुआती दिनों में ही Bigg Boss 20 का घर विवादों और आपसी टकराव का अखाड़ा बनता नजर आ रहा है।

More Stories
IND vs AFG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा
Raghav Chadha Become Voter in Delhi: राजिंदर नगर की वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा, AAP ने चुनाव आयोग को घेरा
Russia 5th Generation Fighter Jet Technology: Su-57 फाइटर जेट पर भारत-रूस में बड़ी डील! टेक्नोलॉजी शेयरिंग पर हुई चर्चा