नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नंबरों की दोहराव से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्या को सुलझा लिया है। देश के कई राज्यों, खासकर पश्चिम बंगाल में, लंबे समय से मतदाताओं के पास एक जैसे EPIC नंबर होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। वर्ष 2024 में इस गड़बड़ी के तुलनात्मक रूप से बड़े पैमाने पर सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए देशव्यापी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सभी मतदाताओं को अब एक यूनिक (अद्वितीय) EPIC नंबर जारी कर दिया गया है।
आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, देश में 99 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से बहुत ही कम मतदाताओं के पास दोहरे EPIC नंबर पाए गए। औसतन चार मतदान केंद्रों में से एक में इस प्रकार की गड़बड़ी मिली। देश में इस समय 10.50 लाख मतदान केंद्र हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दोहरे नंबर वाले मतदाताओं के नाम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों की सूची में थे, पर वे वहीं के वास्तविक निवासी थे और एक ही व्यक्ति द्वारा दो जगह मतदान करने की कोई संभावना नहीं थी।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह तकनीकी त्रुटि चुनावी पारदर्शिता पर असर नहीं डालती, और अब यूनिक EPIC नंबर जारी होने से मतदाता पहचान की विश्वसनीयता और मजबूत हो गई है। इससे भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
No Insurance No Fuel : सड़क सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, केंद्र सरकार को निर्देश
America Truck Driver License Cancel : ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 28 हजार से अधिक ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस निरस्त
PM Modi Meta Video Controversy : संसदीय समिति ने Meta को दी कार्रवाई की चेतावनी