Big Change In South Politics : चेन्नई/तिरुवनंतपुरम | सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना ने दक्षिण भारत की राजनीति में नई इबारत लिख दी है। तमिलनाडु में जहाँ सुपरस्टार विजय की नई पार्टी ने दशकों पुराने द्रविड़ राजनीति के किले को हिला दिया है, वहीं केरल में जनता ने बदलाव का रास्ता चुना है।
1. तमिलनाडु: विजय की TVK ने ‘द्रविड़’ किलों में लगाई सेंध
महज दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) ने तमिलनाडु में बड़ा सियासी धमाका किया है।
Suicide Case : पारिवारिक कलह या उत्पीड़न , जज की मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
-
ताजा रुझान: TVK फिलहाल 105-110 सीटों पर आगे चल रही है (बहुमत का आंकड़ा 118)।
-
बड़ा उलटफेर: सत्तारूढ़ DMK तीसरे नंबर पर खिसकती दिख रही है, जबकि AIADMK-BJP गठबंधन दूसरे नंबर पर है।
-
गठबंधन की आहट: विजय के पिता और दिग्गज निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने संकेत दिए हैं कि बहुमत से थोड़ा दूर रहने की स्थिति में TVK, कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार है।
2. केरल: 10 साल बाद UDF की सत्ता में वापसी
केरल (केरलम) में ‘एलडीएफ’ (LDF) का दबदबा खत्म होता दिख रहा है।
-
कांग्रेस की बढ़त: कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सत्ता में वापसी कर रहा है।
-
ऐतिहासिक हार: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुद अपनी सीट पर कड़े मुकाबले में पीछे चल रहे हैं।
-
बीजेपी का खाता: केरल में भाजपा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कुछ सीटों पर जीत दर्ज की है।
3. असम: बीजेपी की हैट्रिक की तैयारी
पूर्वोत्तर के सबसे बड़े राज्य असम में ‘हिमंता मैजिक’ बरकरार नजर आ रहा है।
-
रुझान: 126 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 80 से अधिक सीटों पर आगे है।
-
तीसरी पारी: मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से रिकॉर्ड वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहाँ सुधार किया है लेकिन बहुमत से काफी दूर है।
4. पुडुचेरी: फिर खिली ‘एनआर कांग्रेस’
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एन. रंगासामी का जलवा कायम है।
-
बढ़त: एनआर कांग्रेस और बीजेपी गठबंधन (NDA) बहुमत के करीब पहुँच गया है। मुख्यमंत्री रंगासामी अपनी सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

More Stories
Raghav Chadha President Meeting : 5 मई को राष्ट्रपति से मिलेंगे राघव चड्ढा , लंबित बिलों और केंद्र-राज्य संबंधों पर होगी बात
Mamata Banerjee Reaction : हार मानने से इनकार , ममता बनर्जी ने कहा— “हताश न हों कार्यकर्ता, हम अभी भी 170 सीटों पर आगे हैं”
West Bengal Vidhan Sabha Election Result 2026 : बंगाल में ‘खेला’ हो गया’ रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन की आहट