खैरागढ़ — Chhattisgarh High Court जनपद सभापति अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा से जुड़े जनपद सभापति सुधीर गोलछा पर एक महिला अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लंबे समय से अश्लील बातें करता था, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था और विरोध करने पर धमकियां देता था। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी की आशंका बढ़ी
मामले में आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच में कई बिंदुओं की पुष्टि की है। महिला अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बना रहा था। मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
दो अधिकारी गिरफ्तार , स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में CBI ने की बड़ी गिरफ्तारी
जिले की राजनीति में मचा हड़कंप
खैरागढ़ में यह मामला अब सिर्फ कानूनी नहीं, राजनीतिक मुद्दा भी बन गया है। विपक्ष लगातार सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। दूसरी ओर भाजपा संगठन फिलहाल पूरे मामले पर सतर्क रुख अपनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह के आरोपों ने माहौल को गर्म कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए है।
About The Author
Anil Dewangan
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

More Stories
CG NEWS : मवेशियों को भूखे-प्यासे ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे थे तस्कर, पुलिस ने छुड़ाया’ दो गिरफ्तार
नितिन नवीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस नेता पर FIR
CG Crime : मां की शराब की आदत से नाराज बेटे ने की हत्या, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट