महाराष्ट्र: Bhandara Road Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनी तालुका में मानेगांव और पिंपलगांव के बीच बोलेरो SUV की आइशर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन बच्चों समेत बोलेरो सवार आठ लोगों की मौत हो गई।
सुबह करीब 4 बजे हुआ दर्दनाक हादसा
पुलिस के मुताबिक, हादसा 11 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे हुआ। बोलेरो में सवार लोग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मानेगांव और पिंपलगांव के बीच बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई।
सर्पदंश मुआवजा घोटाला’ प्रियंका सोनी को High Court’ से राहत, मिली स्थायी जमानत
पांच वयस्क और तीन बच्चों की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोलेरो में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें पांच वयस्क और तीन बच्चे शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

More Stories
Sonitpur Accident: तेज टक्कर ने ली पांच जानें, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार
BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटेंगे दिग्गज नेता, शी चिनफिंग से PM मोदी की अहम वार्ता
China India Relations: मोदी-शी की अहम बैठक से पहले चीन का बड़ा बयान, कहा- रणनीतिक मार्गदर्शन में बढ़ाएंगे सहयोग