नई दिल्ली। त्योहारों से पहले आम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ निर्देश दिए हैं कि कंपनियां जीएसटी दरों में की गई कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएं।
बेकाबू कार का कहर जारी: रायपुर के बैजनाथपारा में राहगीर घायल, दुकान में घुसी कार
सीतारमण ने बताया कि केंद्र सरकार अमेरिकी टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक विशेष पैकेज पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जीएसटी सुधार लागू किए गए हैं और इनका उद्देश्य आम आदमी, किसान और छोटे कारोबारियों को राहत देना है।
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि कई कंपनियां पहले ही कीमतों में कमी का एलान कर चुकी हैं। सरकार दामों पर कड़ी नजर रखे हुए है और सांसदों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में कीमतों की निगरानी करने को कहा गया है।

More Stories
Gas Crisis : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में’ युद्ध की आहट से LPG की किल्लत, एजेंसियों पर लगीं लंबी कतारें
Nitish Kumar : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, जानें कब दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
Bus Accident : बस हादसा नामकुम रिंग रोड पर धू-धू कर जली शिवनाथ बस, मची अफरा-तफरी