BCCI’S Big Action : नई दिल्ली | आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक कड़े अनुशासन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। बोर्ड के गलियारों में इन दिनों ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई जल्द ही खिलाड़ियों की महिला मित्रों के टीम बस में सफर करने और टीम होटल में रुकने पर पूरी तरह पाबंदी लगा सकता है।
इन बड़े खिलाड़ियों के नाम आए सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड की नजर विशेष रूप से उन खिलाड़ियों पर है जिनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया और मैदान के बाहर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इनमें हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्हें हाल के दिनों में अपनी महिला मित्रों के साथ टीम बस और होटलों में देखा गया है।
Raipur DSR 4 May 2026 सनसनी: कबीरनगर और विधानसभा क्षेत्र से दो नाबालिगों का अपहरण
क्यों सख्त हो रहा है बोर्ड?
-
अनुशासन और देरी: बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार, कई बार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहाँ खिलाड़ियों की महिला मित्रों की वजह से टीम बस के समय में देरी हुई। इससे टीम के पेशेवर माहौल पर बुरा असर पड़ रहा है।
-
सूचना लीक होने का डर: बोर्ड को डर है कि खिलाड़ियों के साथ रहने वाले बाहरी लोग अनजाने में टीम की रणनीतियों या गुप्त सूचनाओं को लीक कर सकते हैं।
-
बेटिंग और इंफ्लुएंसर रिस्क: खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने वाली कुछ महिला मित्र सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट्स में चिंता जताई गई है कि इनमें से कुछ ने पहले सट्टेबाजी (Gambling) एप्स का प्रचार किया है, जो बीसीसीआई के एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल के खिलाफ है।
BCCI का आधिकारिक स्टैंड
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्नियों और परिवार के साथ रहने में बोर्ड को कोई समस्या नहीं है, लेकिन ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को लेकर अब गंभीरता दिखाने का समय आ गया है। बोर्ड की अगली मीटिंग में इस पर औपचारिक मोहर लग सकती है।
“हम आपस में इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। पत्नियों और परिवार के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन गर्लफ्रेंड्स के मामले में हमें और अधिक गंभीर होना होगा।”

More Stories
क्रिकेट छोड़ अब बाइक रेसिंग करेंगे MS Dhoni’ चेन्नई में रेसिंग ट्रैक पर दिखा ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
Commonwealth Games 2026 बॉक्सिंग में भारत का दबदबा : बॉक्सिंग ने दिलाए सबसे ज्यादा मेडल, एथलेटिक्स में गोल्ड का इंतजार जारी
धोनी नहीं बल्कि Ashish Nehra’ को मोईन अली ने बताया क्रिकेट का सबसे तेज दिमाग, तारीफ में कही बड़ी बात