रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। वे आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर गुमेटी घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ तथा सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सड़कों, पुल-पुलियों के लिए 48 करोड़ 26 लाख रूपए की मंजूरी दी।
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

More Stories
CG Crime News : आई10 कार से 13 लाख रुपये का गांजा जब्त, ओडिशा से यूपी ले जा रहा था अंतर्राज्यीय तस्कर ‘ऑपरेशन आघात’ में बड़ी सफलता
CG BREAKING : रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, आमानाका ओवरब्रिज पर आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर’ महिला चालक मौके से फरार
CG News : उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे पर दरारें’ कांग्रेस ने NHAI पर उठाए सवाल, कहा- ‘फीता कटने से पहले सड़क फट गई’