रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। वे आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर गुमेटी घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ तथा सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सड़कों, पुल-पुलियों के लिए 48 करोड़ 26 लाख रूपए की मंजूरी दी।
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।



More Stories
Chhattisgarh Breaking News : छत्तीसगढ़ शासन की बड़ी कार्रवाई महिला आरक्षक की शिकायत पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके सस्पेंड
IPS Dhruv Gupta : आईजी ध्रुव गुप्ता को केंद्र सरकार में मिला बड़ा दर्जा, इम्पैनलमेंट सूची जारी
Chhattisgarh Professor Recruitment : उच्च शिक्षा विभाग ने कसी कमर, 595 पदों पर भर्ती के लिए जांच समिति सक्रिय