अदाणी पावर को बांग्लादेश ने किया बड़ा भुगतान, बकाया राशि में आई बड़ी कमी
आर्थिक संकट से जूझ रहे बांग्लादेश ने आखिरकार अदाणी ग्रुप को भुगतान करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश ने जून महीने में अदाणी पावर को करीब 38.4 करोड़ डॉलर (लगभग 3,282.64 करोड़ रुपये) का भुगतान किया है। यह राशि भारत-बांग्लादेश के बीच हुए बिजली आपूर्ति समझौते के तहत बकाया थी। हालांकि जून में कुल 43.7 करोड़ डॉलर चुकाने थे, लेकिन 27 जून तक 38.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर दिया गया। इस भुगतान के बाद 31 मार्च 2024 तक के बकाए की भरपाई हो गई है।
अभी भी बाकी है बड़ी राशि
हालांकि यह एक सकारात्मक कदम है, लेकिन अभी भी बांग्लादेश पर अदाणी ग्रुप का करीब 50 करोड़ डॉलर का बकाया बाकी है। इससे पहले बांग्लादेश पर कुल बकाया करीब 2 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, जिसमें से अब तक लगभग 1.5 अरब डॉलर चुका दिया गया है।
आर्थिक चुनौतियों के कारण हुआ था विलंब
2017 में हुए बिजली आपूर्ति समझौते के तहत बांग्लादेश को नियमित भुगतान करना था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध और देश के भीतर राजनीतिक अस्थिरता के चलते उसकी आयात लागत बढ़ गई और भुगतान में देरी होने लगी। इसी के चलते अदाणी पावर ने पिछले साल अपनी बिजली आपूर्ति को घटाकर आधा कर दिया था।
आधी बिजली आपूर्ति रोक दी थी अदाणी ने
अदाणी पावर की अनुषंगी कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने नवंबर 2024 में बकाया 84.6 करोड़ डॉलर की राशि न मिलने पर बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति आधी कर दी थी। कंपनी ने 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के ऊर्जा सचिव को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि अगर 30 अक्टूबर तक भुगतान नहीं हुआ, तो वह 31 अक्टूबर से बिजली आपूर्ति को पूरी तरह रोक देगी और पीपीए (पॉवर परचेज एग्रीमेंट) के तहत कड़े कदम उठाने पर मजबूर होगी।

More Stories
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
8th Pay Commission Latest : रक्षा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदलने की उठी मांग
Iran–Israel War : $85 के पार पहुँचा कच्चा तेल, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें सरकार का ‘प्लान-B’