Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG Excise Department Corruption : बिलासपुर, 10 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आबकारी विभाग की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने एक किराना दुकानदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए और उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर जंगल में छोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। Youth Stabbed to Death in Durg : पत्नी पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद – तीन आरोपी फरार शराब…
Minor girl kills siblings, खैरागढ़, छत्तीसगढ़: खैरागढ़ से एक अत्यंत हृदय विदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक 13 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेलकर उनकी जान ले ली। मृतकों की पहचान करण वर्मा (4 वर्ष) और राधिका वर्मा (1.5 वर्ष) के रूप में हुई है। SDM action on illegal paddy : फिल्मी स्टाइल में अवैध धान पकड़ने की कार्रवाई, एसडीएम ने कहा – “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, हम रुकेगा नहीं” पारिवारिक विवाद बना खौफनाक घटना…
SDM action on illegal paddy बलरामपुर, छत्तीसगढ़। धान खरीदी की तैयारी शुरू होने से पहले धान बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जंगल में अवैध धान पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान एसडीएम आनंद राम नेताम ने फिल्मी अंदाज में बिचौलियों को चेतावनी दी, और कहा, “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं।” कार्रवाई का विवरण पुलिस-प्रशासन की टीम ने गश्त के दौरान 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया। जानकारी लगते ही बिचौलिए जंगल में धान को छुपाकर फरार हो गए। जब्त किया गया…
श्रीनगर। देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 350 आरडीएक्स, दो एके-47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया है। माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल हरियाणा में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। इससे पहले पुलिस ने काजीगुंड निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान डॉक्टर राथर के लॉकर से भी एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था। Durg Murder Case :…
दुर्ग, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात पत्नी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात योगेश अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान तीन युवक उसके घर के बाहर आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई,…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ (शुल्क) नीति का जोरदार बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ की वजह से आज अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बन चुका है। उन्होंने अपने विरोधियों को मूर्ख करार देते हुए कहा कि जो लोग टैरिफ का विरोध कर रहे हैं, वे समझ नहीं पा रहे कि इस नीति से देश को कितना फायदा हुआ है। ट्रंप के अनुसार, टैरिफ लागू करने के बाद से अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और देश में महंगाई लगभग नगण्य है। उन्होंने यह भी दावा…
Shiv puja monday fast : नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़ रहा है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित माना जाता है। इसलिए आज का दिन शिव भक्ति, व्रत और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ है। भक्तजन इस दिन महादेव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। Fraud case : ग्राहकों के नाम पर लोन लेकर कर्मचारियों ने उड़ाई रकम, रायगढ़ में हड़कंप आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 10 November 2025) तिथि: कृष्ण षष्ठी मास (पूर्णिमांत):…
Crime News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से रविवार शाम दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में दो मासूम भाई-बहन की लाश गांव के कुएं से बरामद हुई। तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन का शव मिलने से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और आक्रोश का माहौल है। Amit Shah’s Attack In Bihar : ‘जंगलराज’ फिर लौटने की कोशिश में, लालटेन और पंजा से सावधान रहने की अपील प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों की निर्मम…
Chhattisgarh Meteorological Department alert रायपुर। नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर चलने की संभावना जताई है। Selfie incident : सेल्फी ट्रेंड का खतरनाक अंजाम, ट्रेन से गिरकर युवती की मौत मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर…
Horoscope: मेष राशि: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह तक सब ठीक‑ठाक होगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ रुकावटें या मतभेद सामने आ सकते हैं। नौकरी या कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में संवाद का ध्यान रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। Deepak Baij statement : BJP के ऑफर पर दीपक बैज का पलटवार- “कांग्रेस छोड़ना मेरा रास्ता नहीं” वृषभ राशि: आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है। भाग्य आपके साथ रहेगा, पुराने रुके हुए काम बन सकते हैं। कार्य‑स्थल पर सराहना मिलेगी। परिवार में सुख‑शान्ति बनी रहेगी। खर्चों पर ध्यान दें। मिथुन राशि: समय…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com