Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
Cooperative society employee dismissed : सक्ति, छत्तीसगढ़। प्रदेश में आज से धान खरीदी 2025-26 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन इससे ठीक पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सहकारी सेवा समिति के सात कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों पर धान खरीदी की प्रक्रिया में बाधा डालने और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे थे।सरकार ने प्रदेश में हाल ही में लागू किए गए एस्मा (ESMA) कानून के तहत यह कड़ी कार्रवाई की है, जिससे सहकारी समितियों में हड़कंप मच गया है। Major Accident In Durg : कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक…
पटना। बिहार चुनाव परिणामों के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी ने सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने आधिकारिक पत्र जारी कर कहा कि सिंह की लगातार विवादित और पार्टी-लाइन से हटकर की गई बयानबाजी ने संगठन की छवि को नुकसान पहुँचाया, जिसके कारण यह कदम आवश्यक हो गया। पार्टी के अनुसार, आरके सिंह पिछले कई दिनों से एनडीए नेतृत्व, गठबंधन के उम्मीदवारों और बिहार सरकार पर खुले मंच से गंभीर आरोप लगा रहे थे, जिसे बार-बार चेतावनी देने के बावजूद नहीं रोका गया। Drunken Riot : बिलासपुर…
CG Breaking News : बीजापुर में बड़ी वारदात, ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली दहशत
CG Breaking News : बीजापुर, छत्तीसगढ़। जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पूतकेल गांव में एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया है। ग्रामीणों के बीच दहशत इतनी है कि लोग आशंका जता रहे हैं कि इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत, सीएम साय बोले—‘यह किसानों की मेहनत और विश्वास का उत्सव’ धारदार हथियार से की गई हत्या, 3-4 लोगों पर शक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ग्रामीण पर धारदार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। भोर की पहली किरण के साथ ही प्रदेशभर में किसानों के लिए यह इंतज़ार खत्म हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की शुरुआत को “किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव” बताया है। सीएम साय ने कहा, “छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी को व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि सभी जिलों को समय रहते आधारभूत व्यवस्थाएँ पूरी करने के निर्देश…
CG Accident News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), छत्तीसगढ़। जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर स्थित मझगवां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बस का इंतज़ार कर रहे ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। एनडीए की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों…
पटना। बिहार विधानसभा परिणामों में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए इसे “सुशासन की जीत” बताया है। पीएम मोदी का यह बयान राजनीति गलियारों में इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “नीतीश अपने समर्थकों के बीच ‘सुशासन बाबू’ के नाम से लोकप्रिय हैं और पिछले 20 वर्षों में कानून-व्यवस्था और विकास में सुधार लाकर उन्होंने बिहार में बड़ा बदलाव लाया है।…
IND vs SA : नई दिल्ली, 15 नवंबर: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस समय कोलकाता टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन चर्चा का विषय उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं, और इसकी वजह उनका एक निजी निर्णय है। Sri Lankan team tour of Pakistan 2025 : श्रीलंकाई टीम को मिली ‘स्टेट गेस्ट’ जैसी सुरक्षा, धमाके के बाद Pakistan Cricket Board ने उठाया बड़ा कदम क्यों हो सकते हैं कुलदीप दूसरे टेस्ट से…
Agahan Maas 2025 : अघहन या मार्गशीर्ष मास हिंदू पंचांग का अत्यंत पवित्र और शुभ महीना माना जाता है। यह समय प्रकृति, वातावरण और मन—तीनों को सात्त्विक बनाता है, जिससे भक्ति, साधना और आध्यात्मिक चिंतन में मन सहज रूप से स्थिर हो जाता है। शास्त्रों में इस मास में स्नान, दान, दीपदान, तुलसी-पूजन और विष्णु आराधना को विशेष फलदायी बताया गया है। धान खरीदी से पहले साय कैबिनेट की बड़ी बैठक, दलहन-तिलहन फसलों की खरीद पर अहम निर्णय गीता उपदेश का पवित्र समय | Agahan Maas Geeta Jayanti अघहन मास का महत्व इसलिए भी अत्यधिक बढ़ जाता है क्योंकि परंपरा…
Policeman line attached : डोंगरगढ़/छत्तीसगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का युवकों के साथ अनुचित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में गस्ती वाहन में बैठकर युवाओं से दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो रात गश्त के दौरान का है, जिसमें पुलिसकर्मियों का आचरण पूरी तरह से नियम विरुद्ध और पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला है। जैसे ही यह वीडियो सोशल…
दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हीरेतरा में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नींव की खुदाई के दौरान कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ हादसा? ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने अपने नए मकान की नींव खुदवाने के लिए शुक्रवार सुबह मजदूरों को बुलाया था। काम करने पहुंचे मजदूरों में कमल नारायण ठाकुर (25 वर्ष), ईश्वरी गायकवाड़ (35 वर्ष), पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com