Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
रायपुर। शहर में आवारा पशुओं की समस्या अक्सर सड़कों पर देखने को मिल जाती है, लेकिन अब यह मामला मंत्रालय इंद्रावती भवन तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक सांड मंत्रालय परिसर के अंदर घूमता नजर आ रहा है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इंद्रावती भवन जैसे अत्यंत सुरक्षित और संवेदनशील सरकारी परिसर में किसी आवारा पशु का पहुंच जाना बड़ा सुरक्षा अभाव दर्शाता है। हैरानी की बात यह है कि जिन कर्मचारियों को परिसर की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी दी…
Raipur political debate : रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के सामने से चौपाटी को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात से ही सियासी पारा चढ़ गया। बीजेपी विधायक राजेश मूणत और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल के बीच इस मुद्दे पर जमकर तीखी बहस हुई, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। कोरबा के राज पटेल ने रचा इतिहास: विपरीत परिस्थितियों के बावजूद CGPSC 2024 में हासिल की 22वीं रैंक कांग्रेस का धरना और प्रशासनिक कार्रवाई चौपाटी हटाने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल अपने समर्थकों और चौपाटी दुकानदारों के साथ…
कोरबा। मानस नगर निवासी राज पटेल ने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारी और CGPSC 2024 में 22वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पिता स्वर्गीय संतोष पटेल के निधन के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनकी मां शकुंतला पटेल पर आ गई थी, जो दूसरों के घरों में बर्तन धोकर अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाती रहीं। आर्थिक संघर्षों के बावजूद उनकी मां ने कभी बेटे की पढ़ाई में रुकावट नहीं आने दी। Chhattisgarh Education Department : लापरवाही का बड़ा मामला, तीन शिक्षक निलंबित, स्कूल में अनुशासनहीनता उजागर राज पटेल पिछले तीन वर्षों से…
Anil Mishra Controversy , ग्वालियर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि “भीमराव अंबेडकर न तो दलित थे, न महापुरुष और न ही संविधान के निर्माता।”उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, वहीं कानूनी कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है। सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य होगा आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम, 1 दिसंबर से मंत्रालय में लागू क्या कहा एडवोकेट अनिल मिश्रा ने? वायरल वीडियो…
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान चौपाटी हटाने की नगर निगम की कार्रवाई को लेकर शनिवार तड़के बड़ा हंगामा हुआ। सुबह-सुबह जब निगम का अमला जेसीबी मशीन के साथ चौपाटी हटाने की कार्रवाई शुरू करने पहुंचा, तो व्यापारियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बीच वहां पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई रोकने के लिए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जेसीबी के सामने लेट गए और मशीन की चाबी तक ले ली। मौके पर हालात बिगड़ते देख पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता, समयपालन और कार्यकुशलता को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 21 नवंबर को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अब सभी विभागों में अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। Chhattisgarh Public Service Commission : किसान का बेटा रोहित यादव बना CGPSC अफसर, पहले प्रयास में हासिल की 54वीं रैंक 28 नवंबर तक सभी विभागों को भेजनी होगी रिपोर्ट…
Horoscope : मेष: लग्जरी आइटम पर खर्च हो सकते हैं। वृषभ: निवेश‑योग के साथ धन लाभ होगा। मिथुन: मनोरंजन और निजी रिश्तों में हल्की‑फुल्की चुनौतियाँ हो सकती हैं। Digital Arrest : MLA सुनील सोनी को धमकी भरा कॉल, आतंकवाद केस से नाम जोड़ने की साजिश कर्क: आर्थिक और रचनात्मक सफलता मिलेगी। सिंह: मनचाही ख़बरें मिलेंगी, लेकिन उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। कन्या: धैर्य और योजना से काम बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। तुला: पारिवारिक और वित्तीय जीवन में संतुलन बनेगा, सुख के पल मिलेंगे। वृश्चिक: खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है, बजट का ध्यान रखें। धनु:…
ACB Action , गरियाबंद। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ सहायक अभियंता संजय मोटवानी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ठेकेदार अजय गायकवाड़ की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके निर्माण कार्य से जुड़े बिल को पास कराने के लिए अभियंता ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी थी। शिक्षा विभाग: ‘पदोन्नति दो, वरना करेंगे आंदोलन!’ शिकायत के बाद तैयार हुआ ट्रैप प्लान ठेकेदार की शिकायत के बाद ACB ने पूरी योजना के तहत ट्रैप ऑपरेशन…
Chhattisgarh Board Exam : रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। नए साल से पहले ही यह समय सारणी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त होगी। वहीं, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 13 मार्च 2026 को खत्म होगी।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ के सभी केंद्रों पर होगा और परीक्षा के दौरान होली के दिन…
🔥 शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: ‘पदोन्नति दो, वरना करेंगे आंदोलन!’ रायपुर। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने आज (21/11/2025) जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रायपुर में सैकड़ों कर्मचारियों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और माननीय जिला शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्य रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रियाओं को तत्काल शुरू करने और सन 2016 से पत्राचार के आधार पर पात्र कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति प्रदान करने की मांग को लेकर था। प्रांतीय महामंत्री योगेश चौरे ने प्रेस को बताया कि…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.