Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
नई दिल्ली: Bollywood Celebrities: फ्लाईदुबई के भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में जमकर तारीफ हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान गंभीर हमले के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कैप्टन की हिम्मत ने बॉलीवुड सितारों का भी दिल जीत लिया है। शाहरुख खान और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें असली हीरो बताया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फ्लाइट में हुआ था कैप्टन पर चाकू से हमला रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे।…
कोयंबटूर: Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कथित तौर पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को संवेदनशील रक्षा जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई महिला ने जवान को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाया और धीरे-धीरे उससे नौसेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। INS अग्रणी में कोर्स कर रहा था जवान जानकारी के अनुसार, प्रदीप मुखर्जी कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहा…
Chhattisgarh News सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक ग्राम सभा का प्रस्ताव चर्चा में है। पोलमपल्ली थाना क्षेत्र की पुनपल्ली ग्राम पंचायत में हुई ग्राम सभा में कथित तौर पर ईसाई और धर्मांतरित व्यक्तियों को गांव में शव दफनाने के लिए जमीन नहीं देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा चर्च निर्माण, प्रार्थना सभा और अन्य चर्च संबंधी गतिविधियों के लिए भी भूमि उपलब्ध नहीं कराने की बात प्रस्ताव में कही गई है। ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर भी इस निर्णय का उल्लेख किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रस्ताव में पादरी और ईसाई धर्म प्रचारकों के…
रायपुर: E-Challan Rules: अगर आपके वाहन पर लंबे समय से ट्रैफिक चालान पेंडिंग है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। लंबित ई-चालानों की वसूली को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और लंबे समय से जुर्माना जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। पेंडिंग चालान पर अटक सकती हैं वाहन से जुड़ी सेवाएं रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटोमोबाइल कारोबारियों, पीयूसी सेंटर संचालकों और बीमा कंपनियों को लंबित ई-चालान वाले वाहनों के संबंध…
बिलासपुर: High Court Order: छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश का समय पर पालन नहीं करना रायपुर के दो वरिष्ठ अधिकारियों को भारी पड़ गया। बिलासपुर हाईकोर्ट ने आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा और अपर आबकारी आयुक्त पी.एल. साहू को नोटिस जारी कर पूछा है कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर उनके खिलाफ न्यायालय अवमानना अधिनियम, 1971 के तहत कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। 90 दिन में आदेश का पालन करने के दिए गए थे निर्देश पूरा मामला बिलासपुर निवासी और जिला जांजगीर-चांपा में आबकारी विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर…
Pitru Paksha 2026: सनातन परंपरा में पूर्वजों का विशेष स्थान माना गया है। मान्यता है कि आज व्यक्ति जिस भी मुकाम पर पहुंचा है, उसमें उसके माता-पिता और पूर्वजों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यही वजह है कि शुभ कार्यों से पहले पूर्वजों और माता-पिता का आशीर्वाद लेने की परंपरा रही है। हिंदू धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पितृपक्ष को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों का विधिपूर्वक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। धार्मिक ग्रंथों और परंपराओं में यह…
CG NEWS : कोरबा। Kछत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मिठाई और अन्य पकवान बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों को बाथरूम में धोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की बात कही है। ग्राहक ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जानकारी के मुताबिक, एक ग्राहक ने मिठाई दुकान…
Triumph Bonneville 400 Teased— ब्रिटिश प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता Triumph ने 6 अक्टूबर 2026 को बाजार में उतरने वाली अपनी 4 नई मोटरसाइकिलों का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इस लाइनअप में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला मॉडल एक क्लासिक-स्टाइल रोडस्टर है, जिसके Bonneville 400 नाम से लॉन्च होने की संभावना है। यह कदम Triumph के आइकॉनिक और ट्रेडिशनल डिजाइन को ज्यादा किफायती और एक्सेसिबल 400cc सेगमेंट में लाने की रणनीति का हिस्सा है। Triumph Bonneville 400 Teased: 6 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, Royal Enfield Classic 350 को मिलेगी सीधी टक्कर डिजाइन और लुक: क्लासिक हेरिटेज के साथ मॉडर्न टच…
रायपुर। CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं अक्टूबर में दिन के समय गर्मी और रात में हल्की ठंडक का दौर शुरू होने की संभावना है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में 4 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री…
04 October 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 04 अक्टूबर का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज शुक्रवार का दिन है. मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। वृषभ राशि-…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com