Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चित ‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो विवाद को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अमित जोगी को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उनके निवास पर नोटिस चस्पा करते हुए नोटिस मिलने के एक दिन के भीतर थाने में…
CG Politics : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान भाजपा सांसद विजय बघेल की गवाही होनी थी, लेकिन भूपेश बघेल की ओर से उनके अधिवक्ता ने आवेदन प्रस्तुत कर सुनवाई के लिए अगली तारीख देने की मांग की। इसके बाद मामले की अगली सुनवाई 5 नवंबर को निर्धारित की गई है। चुनाव याचिका से जुड़े इस घटनाक्रम पर प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट…
CG ACB Action : राजनांदगांव, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने एक मामले में मदद करने के एवज में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बुधवार को ACB की टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ…
CG Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लग्जरी कार खरीदने की जिद में एक नाबालिग लड़के ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। उसने अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बेटे के अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन घबराकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी तत्काल कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कथित अपहरण…
CG PM Awas Yojana : सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर बनाने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए राहत भरी खबर है। अब योजना के पात्र हितग्राही अपने आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने ई-रेत संगवारी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार शुरू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को निर्माण सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना है। इससे मकान निर्माण में होने वाली परेशानी कम होगी और रेत वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता…
Mahadev Betting Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की पूछताछ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। सौरभ चंद्राकर की रायपुर में विशेष CBI अदालत में पेशी के बीच आए मुख्यमंत्री के इस बयान ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि आरोपी से होने…
CG Mahadev Betting Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया। आरोपी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सौरभ चंद्राकर से विस्तृत पूछताछ करने के लिए अदालत से कस्टोडियल रिमांड की मांग…
नई दिल्ली। Supreme Court on Two Child Policy: दो से ज्यादा बच्चे होने पर पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने वाले कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि बदलती जनसंख्या परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे कानूनों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। भारत की कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate) 2003 में 3 थी, जो अब घटकर 1.9 रह गई है। ऐसे में दो बच्चों की शर्त की प्रासंगिकता पर सवाल उठने लगे हैं। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने महाराष्ट्र की पूर्व सरपंच मंगला भीमराव को राहत देते…
नई दिल्ली। Rahul Gandhi PM Modi Debate Challenge: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनके चैलेंज को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वे अपनी पसंद की जगह और मंच चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें बहस के लिए सामने आना चाहिए। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की चुनौती पर पलटवार…
CG Rajyotsav 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार SIR के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जरूरत पड़ने पर इसके लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है। अमित शाह ने कांग्रेस पर नक्सलवाद का समर्थन करने और संसद की कार्यवाही बाधित करने…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com