Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

वृंदावन। Rasik Dulari Suicide Case  संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में एक और CCTV वीडियो सामने आया है। यह इस मामले से जुड़ा चौथा वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में रसिक दुलारी कमरे से निकलकर गैलरी की ओर जाते और फिर सीढ़ियों की तरफ मुड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह सफेद हाफ कुर्ता और पीले रंग की धोती पहने नजर आ रहे हैं। फुटेज में उनके चलने का तरीका सामान्य से अलग दिखाई देता है और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो के आधार पर उनकी स्थिति…

Read More

नई दिल्ली: Modi Cabinet Expansion 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल को करीब ढाई साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से बाहर हो चुके हैं। मौजूदा स्थिति में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम 81 मंत्रियों की जगह हो सकती है, जबकि अभी 68 मंत्री ही सरकार में हैं। ऐसे में मंत्रिपरिषद में 13 पद खाली हैं। कई कैबिनेट मंत्रियों के पास एक से ज्यादा मंत्रालयों की जिम्मेदारी है। इसी वजह से संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले मोदी कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। 40 फीसदी कैबिनेट मंत्रियों के…

Read More

रायपुर। CG Education News: छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है। अब शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े जरूरी काम के लिए उन्हें बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल और निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक दस्तावेज और परीक्षा से संबंधित सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं के लिए अधिकतम 60 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की गई है। Ambikapur-Nizamuddin…

Read More

बालोद। CG Acid Attack: छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के किसी अन्य युवक से संबंध और शादी से इनकार करने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले ही एसिड अटैक की साजिश रची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यश के कहने पर उसके दोस्त करण ने युवती पर एसिड फेंका और वारदात के बाद…

Read More

बिलासपुर। CG High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायत कर्मचारियों की पेंशन से जुड़ी याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता पेंशन पाने का कोई वैधानिक अधिकार स्थापित नहीं कर सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और उनकी सेवा शर्तें अलग नियमों के तहत संचालित होती हैं। क्या था पूरा मामला? यह मामला प्रदेश की अलग-अलग जनपद पंचायतों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़ा था। याचिकाकर्ताओं ने लंबे…

Read More

बिलासपुर। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सस्पेंडेड पुलिस आरक्षक ने कथित तौर पर नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अपने ही घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ली। इस वारदात में उसके दो दोस्त भी शामिल थे। सकरी पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवर, नगदी और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड…

Read More

CG NEWS :  जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला पुलिस आरक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो में महिला आरक्षक पुलिस लाइन कार्यालय के बाथरूम और परिसर की सफाई करती हुई नजर आ रही हैं। महिला आरक्षक ने इस दौरान पुलिस विभाग के RI पर प्रताड़ना और ज्वाइनिंग नहीं देने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी ने महिला आरक्षक और RI दोनों से जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद जो भी दोषी…

Read More

अंबिकापुर। Ambikapur-Nizamuddin Express : सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू हो गया है। सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर अतिरिक्त फेरे का शुभारंभ किया। इस अतिरिक्त फेरे के शुरू होने से अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिलेंगे। लंबे समय से अतिरिक्त फेरे की मांग कर रहे यात्रियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का…

Read More

रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों की वास्तविक स्थिति और फसल रकबे का सटीक रिकॉर्ड तैयार करने के लिए राजस्व विभाग अक्टूबर में गिरदावरी की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस बार गिरदावरी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। खेतों की ड्रोन के जरिए जियो मैपिंग कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, वहीं मैदानी अमला भी खेत-खेत पहुंचकर फसल और बुवाई की स्थिति दर्ज कर रहा है। प्रशासन का उद्देश्य फसल के वास्तविक रकबे और स्थिति का सटीक आकलन करना है। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल बीमा, मुआवजा और अन्य कृषि सुविधाओं का लाभ पारदर्शी…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता को गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी गई है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यह इनाम पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने लोगों से आरोपी के…

Read More