Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
इस्लामाबाद: Indus Water Treaty (सिंधु जल संधि) को भारत द्वारा निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान में जल संकट को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कई बड़े जलाशयों और बांधों में पानी का स्तर घटने की खबरों के बीच विभिन्न इलाकों में पानी की उपलब्धता को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, पाकिस्तान के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में Indus…
Banana Tree Puja Vidhi : नई दिल्ली। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और धार्मिक उपायों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं परंपराओं में से एक है गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास माना जाता है। इसलिए इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और आर्थिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है। यदि किसी व्यक्ति…
Horoscope मेष आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा। मिथुन आज आपका संवाद कौशल आपको सफलता दिलाएगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात या कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कर्क भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर धैर्य बनाए…
CG Transfer News : रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तहसीलदारों का फेरबदल किया गया है। इसका आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। तबादला आदेश के मुताबिक आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा, गोबरा नवापरा के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है। CG Snake Bite Tragedy : घर में सोते पिता-पुत्री को सांप ने डसा, झाड़-फूंक के भरोसे गंवाई अनमोल जान, बलरामपुर में दर्दनाक हादसा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में प्रतिदिन सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र और भोजन मंत्र के अनिवार्य पाठ संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने इस आदेश को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त करने तथा इसके क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता डॉ. आमिर खान ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य सरकार का यह आदेश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 28 की भावना के विपरीत है। उनका तर्क है कि संविधान के अनुसार राज्य द्वारा पूर्णतः…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल नई तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि युवाओं को एआई आधारित कौशल, रोजगार और नवाचार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि तकनीक का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआई के विकास, मोबाइल नेटवर्क विस्तार, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सेवा सेतु, ई-प्रगति पारस, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, डेटा लैब्स तथा अन्य डिजिटल परियोजनाओं की…
CG Industrial Accident : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र से एक बार फिर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जरौदा स्थित नूतन इस्पात फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और उचित मुआवजे तथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों…
CG Crime News : बालोद।छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद और सौतन के साथ लगातार हो रहे झगड़े से तंग आकर एक महिला ने आधी रात अपनी सौतन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले सो रही महिला पर खाट के खुले (लकड़ी के हिस्से) से हमला किया और उसके बाद धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच…
CG School News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के दौरान मंत्रोच्चार को अनिवार्य किए जाने के फैसले को लेकर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। एक ओर इस निर्णय का समर्थन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी संगठनों, ईसाई संस्थाओं और कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध करते हुए इसे न्यायालय में चुनौती दी है। इस बीच स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार अपने फैसले पर कायम है और सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार की व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी धर्म…
Facebook Weight Loss Fraud : नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर रैकेट का खुलासा हुआ है। गुजरात पुलिस ने ऐसे हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने फेसबुक पर वजन कम करने के आकर्षक विज्ञापन दिखाकर देशभर की महिलाओं को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बिना एक्सरसाइज और बिना डाइटिंग के केवल 30 दिनों में वजन कम करने का दावा करता था। झांसे में आने वाले लोगों से कथित तौर पर करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क को बेहद पेशेवर तरीके…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com