Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
PM Residence Protest : नई दिल्ली, 21 जुलाई। कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन सोमवार को उस समय तेज हो गया, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के पास धरने के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने बाद में हिरासत में लिया या वहां से हटाया। विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की। पीएम आवास की ओर मार्च कर…
CG Crime : कोरिया, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद परिजन और समाज के कुछ लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए। बाद में उसे कुछ लोगों के हवाले कर दिया गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने लगाए गंभीर…
CG Crime : बिलासपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किन्नर समुदाय के भीतर गुरु-चेला संबंध को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक किन्नर ने अपने साथी की कथित तौर पर पहले पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रिया उर्फ राकेश (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी तनु खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और किन्नर…
CG Accident : बिलासपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यात्रियों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर में सवार 19 लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जानकारी के…
CG BREAKING : रायपुर। साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक कल याने 22 जुलाई को महानदी भवन मंत्रालय में दोपहर 11.30 बजे से शुरू होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर मुहर लगने के आसार हैं. CG Crime News : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड, पटना और बेंगलुरु से दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना (प्राइवेट स्टाफ) में अहम बदलाव करते हुए नए अधिकारियों की पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन आदेशों में एक मामले में पात्रता संबंधी शर्तों को शिथिल किए जाने का उल्लेख भी किया गया है, जिसे शासन ने विशेष प्रकरण मानते हुए मंजूरी दी है। यही कारण है कि यह फैसला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा…
CG NEWS : खैरागढ़, 21 जुलाई। कानून की किताबों के जरिए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने वाला एक वकील दंपती अब खुद अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस के दरवाजे पहुंचा है। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम देवरी में अंतरजातीय विवाह को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासन और पुलिस तक पहुंच गया है। दंपती ने आरोप लगाया है कि गांव में उनका सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत वकील दंपती ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपी।…
CJP PROTEST : नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद घायल छात्रों से मिलने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। इससे पहले सोमवार को नड्डा ने प्रदर्शन से जुड़े प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनकी मांगें सुनी थीं। दूसरी ओर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मुलाकात की। संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर…
CG NEWS : रायपुर, 21 जुलाई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की ओमान में गिरफ्तारी के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित पासपोर्ट की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें फोटो सौरभ चंद्राकर की बताई जा रही है, जबकि नाम श्रीलंकाई पूर्व क्रिकेटर अजंता मेंडिस का दर्ज दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दस्तावेज की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, ओमान पुलिस ने हाल ही में सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद भारतीय जांच एजेंसियां उससे जुड़े…
स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आए फर्जी सर्पदंश (स्नेक बाइट) मुआवजा घोटाले में जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। इस बहुचर्चित मामले में अब तक दो आरक्षकों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, वकील, तहसील कार्यालय के कर्मचारी और बिचौलियों का संगठित नेटवर्क सामने आया है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने सिम्स अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक रामकुमार पाटनवार और रामेश्वर भास्कर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अस्पताल में शव आने की सूचना कथित हीरा खांडे गिरोह तक पहुंचाते थे। Shreyas…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com