Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
CG Independence Day 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में होने वाले जिला स्तरीय समारोहों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर तिरंगा फहराएंगे। राज्य सरकार ने सभी जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ऐसे में जानिए 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के किस जिले में कौन ध्वजारोहण करेगा। Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामेनेई…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच से जुड़े 12 संगठनों के प्रतिनिधियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दो प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इनमें करीब 10 हजार कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग प्रमुख रही। वहीं प्रतिनिधियों ने स्टेट पॉवर कंपनीज में 1235 पदों पर भर्ती किए जाने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी जताया। OPS बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सामने बिजली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े पेंशन संबंधी मुद्दे को प्रमुखता…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में धनंजय सिंह परिहार तलवार की मदद से केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। मामला बढ़ने पर धनंजय सिंह परिहार ने वीडियो को लेकर अपनी सफाई भी दी है। तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार एक कार्यक्रम के…
CG Bus Accident : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। मरौदा गांव स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर रायपुर लौट रही बस भकुर्रा मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 54 श्रद्धालु सवार थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि सड़क किनारे से गुजर रहा एक राहगीर बस की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामने से वाहन आने पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी बस रायपुर से गरियाबंद के…
West Bengal News : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के काफिले को भीड़ द्वारा निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी का काफिला एक मृत TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने काफिले को रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का…
CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो जंगली हाथी अचानक एक बालिका छात्रावास परिसर में घुस आए। हाथियों को परिसर में देखकर छात्राओं और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रावास में रह रही सभी 58 छात्राओं को आधी रात दूसरे सुरक्षित छात्रावास में शिफ्ट कर दिया। राहत की बात यह रही कि हाथियों के परिसर में पहुंचने के बावजूद किसी भी छात्रा को चोट नहीं आई। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए…
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में एक घर में कथित रूप से चल रही प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को विवाद की स्थिति बन गई। शहर की वंदना विहार कॉलोनी में आयोजित बताई जा रही सभा का विरोध करते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सभा के जरिए कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराया। प्रार्थना सभा को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, वंदना विहार कॉलोनी के…
CM Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के ‘सरकार हाईजैक’ वाले बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार होने का छत्तीसगढ़ को लगातार फायदा मिला है और प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। CM साय बोले- ‘ऐसा कुछ भी नहीं है’ सांसद संजय सिंह…
CG Crime News : रायपुर, 9 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से छात्र के साथ मारपीट का कथित वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक छात्र के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड के दौरान पीड़ित छात्र को 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। इतना ही नहीं, वीडियो में एक युवक पीड़ित के चेहरे पर लात मारता हुआ भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद छात्र और उसके परिजनों…
तेहरान: Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei को लेकर चल रही गंभीर स्वास्थ्य संबंधी अटकलों के बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने शनिवार, 8 अगस्त 2026 को करीब 12 सेकंड का एक वीडियो जारी किया, जिसमें मोजतबा खामेनेई कुछ शिया धर्मगुरुओं के साथ बैठे और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गंभीर हालत की खबरों के बीच सामने आया वीडियो मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं देने के कारण पिछले कुछ दिनों से उनकी सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कुछ इजरायली मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com