Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
Shubman Gill Practice: गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय टीम की नजर अब दूसरे टेस्ट पर है। 23 अगस्त से सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज अपनी कमजोरियों पर काम करते नजर आए। कप्तान शुभमन गिल ने खास तौर पर बाएं हाथ के स्पिन के खिलाफ अपनी तकनीक सुधारने के लिए नेट्स पर लंबा अभ्यास किया। जायसूर्या ने दोनों पारियों में गिल को बनाया था शिकार गॉल टेस्ट में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जायसूर्या ने शुभमन…
Israel Turkey Tension : इजरायल और तुर्किए के बीच गाजा युद्ध को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। तुर्किए ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और एक अन्य इजरायली अधिकारी के खिलाफ इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। तुर्किए के न्याय मंत्री अकिन गुरलेक के अनुरोध पर इस्तांबुल की एक अदालत में इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। CG NEWS : नगर पंचायत में विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक ने सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया हमला’ दो गंभीर घायल नेतन्याहू समेत 35 लोगों पर गंभीर आरोप रिपोर्ट के अनुसार,…
संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां iPhone की चाहत को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता के सामने ही युवक चट्टान से नीचे गिर गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी पहाड़ी से गिर गए। वहीं, पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई। iPhone की EMI को लेकर हुआ था विवाद…
Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। फागी क्षेत्र में तेज रफ्तार और बेकाबू SUV ने सड़क किनारे मूंग की फसल सुखा रहे पति-पत्नी और उनकी दो बहुओं को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद चारों लोग करीब 20 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फागी में हुआ भीषण सड़क हादसा जानकारी के मुताबिक, Jaipur Road Accident की यह घटना सरमथुरा-फलोदी मेगा हाईवे पर फागी से करीब तीन किलोमीटर दूर माधोराजपुरा…
CG NEWS : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक ट्रैक्टर चालक ने दो सफाई कर्मचारियों पर कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक का बताया जा रहा है। विवाद के बाद अचानक हुआ हमला मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी ने…
CG Accident : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक स्कूल बस की चपेट में आने से 3 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद स्कूल बस का चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल बस की चपेट में आया मासूम जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चा सड़क के आसपास था। इसी दौरान स्कूल बस वहां से…
CG Accident : बलरामपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ। यहां बॉक्साइट से लदे ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में मजदूर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सामने से…
UCC रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी Uniform Civil Code (UCC) लागू करने और इसके प्रारूप को लेकर राज्य सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है। इसी सिलसिले में शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में UCC के संभावित प्रारूप, इसके उद्देश्य और आगे की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया जाएगा। न्यू सर्किट हाउस में होगी बैठक राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक का आयोजन कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में किया जाएगा। बैठक को छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की दिशा में…
Indore Hospitals Water Contamination: मध्य प्रदेश के इंदौर में सरकारी अस्पतालों के पीने के पानी को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के नौ प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में कराई गई पानी की जांच में छह अस्पतालों के नमूनों में ई-कोलाई (E-Coli) और कॉलिफॉर्म बैक्टीरिया पाए गए हैं। NABL से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में हुई जांच के बाद अस्पतालों में पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन 6 अस्पतालों के पानी में मिले बैक्टीरिया जांच रिपोर्ट के अनुसार, एमवाय अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल, मेंटल हॉस्पिटल और जिला…
BJP President Nitin Nabin Meeting: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक शुरू की। दिनभर चलने वाली इस संगठनात्मक बैठक में नई टीम के सदस्यों का परिचय, उनकी जिम्मेदारियां और आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। तीन चरणों में होगी संगठनात्मक बैठक भाजपा की नई टीम के साथ होने वाली बैठकों को तीन अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है। नितिन नवीन नए पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय करेंगे और पार्टी की…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com