Author: Anil Dewangan

Avatar

"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।

CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पटवारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। दानिकुंडी स्थित पटवारी कार्यालय में घुसकर एक युवक ने पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यालय में…

Read More

CG BREAKING : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि महापौर के वाहन से उतरते ही कार धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान महापौर सुरक्षित रहीं। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। अचानक वाहन में लगी आग प्राप्त जानकारी के अनुसार महापौर अलका बाघमार…

Read More

Electricity Privatization : रायपुर/कोरबा, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ में विद्युत वितरण व्यवस्था के निजीकरण को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। रायपुर, धरसींवा, मंदिर हसौद और अभनपुर तहसीलों में बिजली वितरण का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपने के प्रस्ताव का छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने विरोध किया है। यूनियन ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को आपत्ति पत्र सौंपकर प्रस्तावित विद्युत वितरण लाइसेंस की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है। टाटा पावर को लेकर उठे सवाल प्रस्ताव को लेकर टाटा पावर का नाम सामने आने के बाद बिजली कर्मचारियों और संगठनों की चिंता बढ़ गई है।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। प्रदेश में बिजली कनेक्शनों की ई-केवाईसी (eKYC) प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि यह प्रक्रिया केवल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगी। गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल समेत बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को eKYC प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य बिजली कनेक्शन से जुड़े उपभोक्ता विवरण को अपडेट और सत्यापित करना है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे अपने कनेक्शन में दर्ज नाम और अन्य जानकारी की जांच कर लें। नाम गलत…

Read More

CG Job Vacancy : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। राज्य में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 100 पदों पर होगी भर्ती प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के कुल 100 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने की स्वीकृति दी गई है। भर्ती के लिए विभाग…

Read More

CG News : बिलासपुर। इंदौर से बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने मौजूदा इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बिलासपुर तक विस्तार देने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इंदौर और बिलासपुर के बीच सीधी वंदे भारत सेवा शुरू हो सकेगी। इससे यात्रियों को नागपुर में ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार जानकारी के मुताबिक, इंदौर-नागपुर वंदे भारत के विस्तार को लेकर रेलवे स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब…

Read More

CG Accident : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाईवे-130 सी पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। राजापड़ाव के पास हुए इस हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। उनकी इनोवा कार को सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजधानी की ओर जा रहे थे जिला पंचायत अध्यक्ष जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप गुरुवार सुबह अपने निजी निवास से इनोवा कार में सवार होकर राजधानी की ओर रवाना हुए थे।…

Read More

Instagram Facebook Digital Bedtime: सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और बच्चों के बढ़ते स्क्रीन टाइम को देखते हुए Meta ने Instagram और Facebook के लिए नई पहल शुरू की है। कंपनी बच्चों और टीनएजर्स के लिए ‘Digital Bedtime’ फीचर का ट्रायल कर रही है। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सोशल मीडिया का एक्सेस सीमित किया जाएगा। इसके अलावा रात और स्कूल के समय नोटिफिकेशन भी कम किए जाएंगे। बच्चों के लिए बदलेंगे Instagram और Facebook के नियम Meta की नई पॉलिसी के तहत नाबालिग यूजर्स के सोशल मीडिया अनुभव में कई बदलाव किए जाएंगे। बच्चों…

Read More

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर और कलाकार अंकित बालियान की हत्या के बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे गोगी गैंग के शूटर भोलू शाहपुरिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है। जिम के बाहर बरसाई गईं 20 राउंड गोलियां घटना उत्तर प्रदेश के शामली की है। बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय अंकित बालियान बुधवार को आर्यपुरी स्थित नाला पटरी के पास एक जिम में पहुंचे थे। शाम करीब 6:48…

Read More

Nepal Flood: नेपाल में बुधवार को आई भीषण अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। हिमालयी क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में करीब 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ और मलबे के तेज बहाव ने कई इलाकों में घरों, सड़कों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। रसुवा जिले में सबसे ज्यादा तबाही इस आपदा का सबसे गंभीर असर चीन-नेपाल सीमा से सटे रसुवा जिले में देखने को मिला। यहां तिब्बत से निकलने वाली…

Read More