Author: Anil Dewangan
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु" चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
नई दिल्ली: CNAP Service: भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से CNAP सर्विस शुरू होने की खबर सामने आई है। इस सुविधा के तहत अनजान नंबर से फोन आने पर भी कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई दे सकता है। इससे लोगों को अनजान कॉल की पहचान करने और संभावित साइबर ठगी से सतर्क रहने में मदद मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुविधा का लाभ Jio, Airtel, Vi और BSNL के यूजर्स को मिलेगा। क्या है CNAP सर्विस? CNAP का पूरा नाम कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (Caller Name Presentation) है। यह एक ऐसी…
CG Transfer Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी तबादला आदेश के तहत 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस सूची में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), राजस्व निरीक्षक, लेखापाल सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। तबादला आदेश के अनुसार, रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नर विनोद कुमार पाण्डेय को नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार भेजा गया है। वहीं, पूजा पिल्ले को मंदिर हसौद से रायपुर नगर निगम में पदस्थ किया गया है। Hong Kong Sixes 2026: भारत की…
ISRO NVS-03 Launch : नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष और नेविगेशन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार रात श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया। रात 11 बजकर 51 मिनट पर हुए इस लॉन्च को भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मिशन की सबसे बड़ी खासियत उपग्रह में लगाई गई स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक है। इससे भारत को नेविगेशन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम…
नई दिल्ली: Strait of Hormuz Attack: होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू वाले एक तेल टैंकर पर हमले की खबर सामने आई है। पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर MT LOUISE 1 पर कथित तौर पर दो लिम्पेट माइंस से हमला किया गया, जिससे जहाज के इंजन रूम में आग लग गई। इस जहाज पर 27 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान समुद्र में तेल का…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के व्यस्त राजेंद्र नगर चौक में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यावसायिक परिसर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग सिद्धिविनायक वाजपेयी चेंबर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित एक दुकान में लगी। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार उठने लगा और आग की लपटें बाहर तक दिखाई देने लगीं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर…
PM Modi’s Ekta Nagar Projects: गुजरात के एकतानगर में पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 127 कमरों वाला IRCTC होटल, रेनफॉरेस्ट, यूनिटी इको ट्रेल, नर्मदा घाट का विकास और वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। इनसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने की उम्मीद है। एकतानगर में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा गुजरात के एकतानगर में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से जुड़े करीब 250 टन लौह स्क्रैप की कथित संगठित चोरी के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य शासन से अनुमति मिलने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस पूरे मामले की जांच अपने हाथ में लेने की तैयारी तेज कर दी है। जांच के लिए 35 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम स्क्रैप चोरी के कथित नेटवर्क से लेकर संयंत्र से सामग्री की निकासी, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन तक की पड़ताल करेगी। वहीं, इस मामले में दुर्ग पुलिस अब तक 21 आरोपियों…
Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी भारत को करारी शिकस्त दी है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। यूएई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 94 रन बनाए थे। जवाब में यूएई ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 26 गेंदों में 95 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम यूएई के विरुद्ध जीत दर्ज करके…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बुजुर्गों और पेंशनधारकों को बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की डोरस्टेप सेवा के माध्यम से पेंशनभोगी घर बैठे ही मात्र 70 रुपये में अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। इस सुविधा के तहत डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक पेंशनभोगी के घर पहुंचकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए प्रमाण पत्र तैयार करने में मदद करेगा। इससे खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग और घर से बाहर जाने में असमर्थ…
Jiyaa Shankar Engagement News: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जिया शंकर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। करण धनक के साथ उनकी सगाई टूटने की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इन चर्चाओं के बीच एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रशंसकों से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील की है। हालांकि, उनके बयान से सगाई टूटने या बरकरार रहने की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। जिया शंकर ने रिश्ते को लेकर क्या कहा? करण धनक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए जिया…
Disclaimer
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Contact Us
Contact Person: Ankur Dewangan
Address: Shop No. 03, Sahu Complex, Beside Nagar Nigam Zone 10 Office, Overhead Water Tank, Amlidih, Raipur (CG)
Phone: 7909662025
Email: info@sangharshkeswar.com