कोरबा : छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी में एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात लगभग 2 बजे घटी घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे, वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं.
आधी रात लगभग 2 बजे आरोपी खिड़की से कूद कर कमरे के अंदर घुसा और महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए डराने-धमकाने लगा. आखिरकार महिला की चीख-पुकार से डरकर आरोपी भाग गया.
घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया के तौर पर हुई. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ