रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरगांव में एक शादी समारोह के दौरान असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले घर की बिजली लाइन काटकर मीटर तोड़ा और फिर घर में घुसकर शादी में आए मेहमानों से मारपीट की। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक और कारों में जमकर तोड़फोड़ की और एक वाहन को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत समारोह में मौजूद महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से हुई, जिससे आक्रोशित होकर कुछ युवकों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद मामला हिंसक रूप ले लिया। सूचना पर धरसींवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को हमलावरों से बचाकर अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल 17 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
Chhattisgarh Higher Education Budget 2026 : छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा बजट विधानसभा में 1306 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित
Chhattisgarh School Teacher Ratio : छत्तीसगढ़ विधानसभा शिक्षा मंत्री ने स्वीकारा, सरकारी स्कूलों में नहीं है पर्याप्त शिक्षक
CG Anganwadi Bharti 2026 : महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, अंबिकापुर में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती शुरू, जानें कैसे करें आवेदन