IPL 2026 Points Table : मुश्किल वक्त में चमके अक्षर पटेल, 30 गेंदों में 56 रनों की मैच जिताऊ पारी
भारी जीत के बाद NDA सरकार की वापसी
असम विधानसभा चुनाव 2026 में NDA ने जोरदार प्रदर्शन किया। गठबंधन ने 126 में से 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा अकेले 82 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि AGP और BPF ने 10-10 सीटें अपने नाम कीं। यही जीत अब नई सरकार के रूप में सामने आई है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा मैदान सुरक्षा घेरे में नजर आया। सुबह से ही समर्थकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक असमिया संगीत के बीच जैसे ही हिमंता बिस्वा सरमा मंच पर पहुंचे, पूरा मैदान नारों से गूंज उठा। गर्म मौसम के बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ।
किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?
मुख्यमंत्री के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें अजंता नियोग, अतुल बोरा, रमेश्वर तेली और चरण बोरो प्रमुख रहे। नई कैबिनेट में भाजपा के साथ सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
- हिमंता बिस्वा सरमा — मुख्यमंत्री
- अजंता नियोग — कैबिनेट मंत्री
- अतुल बोरा — AGP प्रतिनिधि
- रमेश्वर तेली — भाजपा नेता
- चरण बोरो — BPF प्रतिनिधि

More Stories
Gold-Silver Price : 26 दिनों में सोना ₹13 हजार और चांदी ₹39 हजार हुई सस्ती, सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी
Maharashtra TET Paper Leak : परीक्षा से पहले लीक हुआ TET का पेपर, परीक्षा स्थगित’ कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
Ketan Agarwal Murder Case : 10 घंटे की पूछताछ में सिया के भाई का बड़ा बयान