मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उनके करियर का पहला अवॉर्ड मिल गया है। उन्हें यह सम्मान वेब प्रोजेक्ट ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए दिया गया। अवॉर्ड मिलने के बाद आर्यन ने इसे अपनी मां गौरी खान को डेडिकेट कर भावुक पल साझा किए।
App Tracking : मोबाइल प्राइवेसी खतरे में! iPhone-Android पर App Tracking रोकने का आसान तरीका
कार्यक्रम के दौरान आर्यन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के दौरान उन्हें परिवार से खास तौर पर मां गौरी खान का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके बिना यह उपलब्धि संभव नहीं होती। आर्यन के इस सम्मान के बाद खान परिवार और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि आर्यन खान ने अभिनय की बजाय लेखन और निर्देशन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में कदम रखा है। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में मजबूत शुरुआत की है।

More Stories
पद्म विभूषण से सम्मानित होंगे दिग्गज अभिनेता Dharmendra, हेमा मालिनी करेंगी सम्मान ग्रहण
‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ ट्रेलर पर बवाल: Mouni Roy बनीं Varun Dhawan की मां, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Cannes 2026 : पिंक आउटफिट में छाईं ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या बच्चन के कॉन्फिडेंस ने जीता दिल