रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोवा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार (04/01/2026) सुबह लगभग 11:00 बजे एक व्यक्ति ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक के हुलिए का विवरण:
आयु: लगभग 35 से 40 वर्ष।
पहनावा: मृतक ने खाकी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है।
विशेष पहचान: मृतक के हाथ पर अंग्रेजी में “AS love” नाम का टैटू गुदा हुआ है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दी हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए के व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वे तत्काल थाना पंडरी में संपर्क कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
9479191038
9479191099

More Stories
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की ओर से 36 अधिवक्ताओं की नियुक्ति, हाई कोर्ट के लिए पैनल तैयार
ऑपरेशन ‘त्राशी-1’: किश्तवाड़ में सेना का 326 दिनों का महा-अभियान सफल, जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 7 आतंकी ढेर
Chhattisgarh Road Accident : सड़कों पर बिछी लाशें , रफ्तार का कहर 4 परिवारों के बुझे चिराग