तिरुवनंतपुरम: केरल के विश्वप्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोने की नकली परत और अडिया सिष्टम घी विवाद के बाद अब एक नया मामला सामने आया है, जिसने अय्यप्पा स्वामी के भक्तों की नाराजगी और बढ़ा दी है। इस बार आरोप मंदिर में होने वाली कीमती ‘पाडी पूजा’ को लेकर लगे हैं।
विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) की इंटेलिजेंस विंग ने पाडी पूजा के आयोजन में भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं की आशंका जताई है। विजिलेंस ने इस मामले में तत्काल जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Virat Kohli : समुद्र किनारे अलीबाग में विराट कोहली–अनुष्का शर्मा का करोड़ों का बड़ा निवेश
सूत्रों के अनुसार, पाडी पूजा के नाम पर भक्तों से भारी राशि ली जाती है, लेकिन पूजा की प्रक्रिया, सामग्री की खरीद और खर्च को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की चेतावनी दी गई है।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों से न सिर्फ त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हो रही है।
भक्त संगठनों ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सबरीमाला जैसे पवित्र तीर्थस्थल पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार अक्षम्य है।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
BRICS Summit 2026 : सप्लाई चेन मजबूत करने का प्रस्ताव, स्टार्टअप और डिजिटल कृषि पर भी फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): अब 2024 तक के रहवासी होंगे पात्र, कटऑफ सीमा बढ़ी