वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Allu Arjun Raaka : सिनेमाघरों में आने से पहले ही अल्लू अर्जुन की फिल्म का बड़ा कारनामा, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

मुंबई:Allu Arjun Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ (Raaka) रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। मेकर्स के मुताबिक, ‘राका’ का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। फिल्म ने एक साथ 37 कलाकारों के साथ रियल टाइम मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड बनाया है।

37 कलाकारों के साथ मोशन कैप्चर का रिकॉर्ड

सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की तस्वीर साझा कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। तस्वीर में दोनों के हाथ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म के लिए एक साथ 37 कलाकारों का रियल टाइम मोशन कैप्चर किया गया, जिसके चलते यह उपलब्धि हासिल हुई।

सन पिक्चर्स ने इस उपलब्धि को भारतीय सिनेमा के लिए वैश्विक स्तर की जीत बताया है। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इस तकनीकी उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दिलाई है।

एटली के निर्देशन में बन रही है ‘राका’

‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का निर्देशन किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।

ऐसा है अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

मेकर्स ने 8 अप्रैल को फिल्म का ऐलान करते हुए अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक जारी किया था। पोस्टर में अभिनेता बेहद अलग और रहस्यमयी अंदाज में नजर आए थे। उनके चेहरे को बड़े और नुकीले पंजों वाली भेड़िए जैसी आकृति ढकती दिखाई दी थी। इस फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

ED के बाद आयकर विभाग का बड़ा एक्शन, सूर्यकांत तिवारी का मकान सील

फिल्म में नजर आ सकते हैं कई बड़े कलाकार

अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना के भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, राम्या कृष्णन, जिम सर्भ, नैला ग्रेवाल और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकारों के नाम भी इस प्रोजेक्ट से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, इन सभी कलाकारों की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

कब रिलीज होगी ‘राका’?

फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ के दिसंबर 2027 तक सिनेमाघरों में आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल फिल्म की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाली उपलब्धि ने रिलीज से काफी पहले ही इसे चर्चा में ला दिया है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay