Allegations of conversion कोरबा। शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथरीपारा इलाके में मंगलवार देर शाम धर्मांतरण के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड
मिली जानकारी के अनुसार, पथरीपारा टावर के पास स्थित एक घर में कुछ पादरियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान और कथित धर्मांतरण गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
Bike Theft Gang Arrested :बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़, पुलिस के हत्थे चढ़े 18 शातिर चोर
हालांकि मौके पर काफी देर तक नारेबाजी और हंगामे की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति बनाए रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

