Ajaak thaane gheraav : महासमुंद। सतनामी समाज ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नरतोरा के प्रभारी प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर पर शिक्षिका पंचकुमारी योगी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की है। समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर अजाक थाने के बाहर कई घंटों से धरने पर बैठे हैं।
समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने बताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोग पटवारी कार्यालय के पास रैली निकालकर थाने का घेराव भी किया।
इस मामले में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने बताया कि प्राचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। उन्हें समझाया जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
CG NEWS : जनगणना-2027 के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज, कई स्तरों पर जनगणना अधिकारियों की हुई नियुक्ति
प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Teejan Bai की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स के आईसीयू में भर्ती
Chhattisgarh Bijli Bill Yojana 2026 : मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात, ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ शुरू; 29 लाख उपभोक्ताओं का 75% बिल होगा माफ