Agni-1 Missile Successful Launch : भारत ने अपनी सामरिक ताकत को और मजबूत करते हुए स्वदेशी ‘अग्नि-1’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया। परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम यह मिसाइल 700 से 1200 किलोमीटर तक लक्ष्य भेद सकती है। इसकी जद में पूरा पाकिस्तान आता है, जिसे भारत की रणनीतिक क्षमता का बड़ा संदेश माना जा रहा है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शाम 6:30 बजे ‘अग्नि-1’ मिसाइल का परीक्षण किया। परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल ने तय मार्ग का पालन करते हुए लक्ष्य को सटीकता से भेदा।

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने एक बार फिर अपनी रणनीतिक ताकत और आधुनिक मिसाइल क्षमता का प्रदर्शन किया है। मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल की सभी ऑपरेशनल और तकनीकी क्षमताओं की जांच की गई, जो पूरी तरह सफल रहीं। इस परीक्षण को DRDO के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में अंजाम दिया गया।
CG NEWS : प्यार में तकरार बनी खूनी वार’ युवती ने प्रेमी पर किया चाकू से हमला, थाने में मचा हंगामा
पाकिस्तान को बड़ा संदेश
हाल के दिनों में पाकिस्तान द्वारा फतह मिसाइलों के परीक्षण के बाद भारत का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अग्नि-1 का सफल परीक्षण भारत की मजबूत रक्षा नीति और जवाबी क्षमता को दर्शाता है। यह मिसाइल जरूरत पड़ने पर दुश्मन के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है।
क्या है अग्नि-1 मिसाइल की खासियत
अग्नि-1 भारत की “क्रेडिबल मिनिमम डिटेरेंस” नीति का अहम हिस्सा है। इसे वर्ष 2004 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था। यह एक शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे सड़क मार्ग से आसानी से कहीं भी ले जाकर लॉन्च किया जा सकता है।
इस मिसाइल में ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे कम समय में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी तेज तैनाती क्षमता इसे युद्ध जैसी परिस्थितियों में बेहद प्रभावी बनाती है।
भारत की रणनीतिक शक्ति हुई और मजबूत
अग्नि-1 के सफल परीक्षण ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत अपनी रक्षा तकनीक और सामरिक तैयारी को लगातार मजबूत कर रहा है। स्वदेशी तकनीक से विकसित यह मिसाइल भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का भी प्रतीक है।

More Stories
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाईकोर्ट ने 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी
IND vs ENG 3rd T20 : आज कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20′ जानिए मैच टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और पूरी डिटेल
Anshula Kapoor’ बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी