वृंदावन। आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। दोनों ने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दंपति ने करीब दो घंटे तक आश्रम में समय बिताया और आध्यात्मिक चर्चा व सत्संग में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन स्थित केलीकुंज आश्रम पहुंचे। दोनों चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर पहुंचे। आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों ने संत का आशीर्वाद प्राप्त किया और कुछ समय आध्यात्मिक वातावरण में बिताया।
टीम इंडिया में जल्द दिख सकते हैं Vaibhav Suryavanshi’ BCCI के संकेत से तेज हुई चर्चा
आश्रम से बाहर निकलते समय विराट कोहली के माथे पर चंदन और त्रिपुंड नजर आया। उनके हाथ में एक धार्मिक पुस्तक भी थी। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का करीब 150 मीटर दूर स्थित बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे। दोनों पूरे समय नंगे पैर ही रहे और वहां भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर चुके हैं। इसी वर्ष 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भी दोनों वृंदावन आए थे और प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हुए थे।
वहीं क्रिकेट के मैदान पर भी विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनकी टीम Royal Challengers Bengaluru ने हाल ही में आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने Gujarat Titans को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी हासिल किया।
पूरे सीजन में विराट का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने लगातार चौथे आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। आईपीएल 2026 में उन्होंने 675 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई। खिताब जीतने के बाद वृंदावन पहुंचकर आशीर्वाद लेने को उनके प्रशंसक आध्यात्मिक आस्था और विनम्रता का प्रतीक मान रहे हैं।

More Stories
Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
Railway Recruitment 2026 : रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान’ जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई
दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान बवाल: ACP घायल, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा और जांच तेज