रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रालय में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि यह बैठक अवकाश के दिन और समय से पहले शुरू हुई, ताकि रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों। इस बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और प्रदेश के कलेक्टर मौजूद रहे।
एनएचएम कर्मचारियों को दिवाली से पहले 5% वेतन वृद्धि, लेकिन कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। बैठक की शुरुआत खाद्य विभाग की समीक्षा से हुई, जहां आगामी धान खरीदी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीदेगी, किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए।”
सीएम ने धान खरीदी की तैयारियों को समय पर पूरा करने, खरीदी केंद्रों की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को भुगतान समय पर मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही कुछ जिलों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा भी लेंगे।

More Stories
CG News : स्वामी आत्मानंद स्कूल में बड़ा हादसा’ लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत, SDM ने दिए जांच के आदेश
CGPSC घोटाला मामला’ ED रिमांड में लिए गए ADM को लेकर CM साय का बड़ा बयान
CG NEWS : मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’ बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच