महासमुंद, छत्तीसगढ़: महासमुंद जिले में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर टीम ने ग्राम सेनकपाट में महानदी नदी से अवैध रेत खनन करने वाली चैन माउंटेन मशीन को जब्त कर लिया। साथ ही, अवैध रेत खनन के लिए बनाए गए रैंप को भी ध्वस्त कर दिया गया।
खनिज विभाग के अधिकारी योगेंद्र सिंह और देवेंद्र साहू ने पुलिस टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्त की गई मशीन को थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सौंपा गया है। इस कार्रवाई से रेत की अवैध ढुलाई पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

More Stories
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बनेगा साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी