बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां वार्ड क्रमांक 1 के कांग्रेस पार्षद अमित भारते पर अपनी वृद्ध दादी की जमीन बेचने और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. 70 वर्षीय वृद्धा राजकुमारी भारते की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शादी समारोह में ED की रेड, महादेव सट्टेबाजी में लिप्त दूल्हा फरार
सकरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता राजकुमारी भारते, निवासी कुदुदंड, सकरी के दलदलिहापारा स्थित अपने पैतृक घर में अपने पुत्र-पुत्रवधू और पोते-पोतियों के साथ रहती हैं. कुछ दिन पूर्व वह अपने नाती नंदकुमार भारते के साथ दलदलिहापारा स्थित संपत्ति पर गई थीं, जहां उन्होंने अपने पोते पार्षद अमित भारते से उस संपत्ति को बेचने का कारण पूछा, जो उनकी खुद की (राजकुमारी भारते के) नाम पर थी.
पूछताछ से नाराज होकर अमित ने कथित रूप से अपनी दादी का गला दबाकर उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उसने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के समय मौजूद भाई नंदकुमार को भी अमित ने गाली देते हुए धमकाया और घर से बाहर निकाल दिया.
राजकुमारी भारते की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पार्षद अमित भारते के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है

More Stories
CG NEWS : हथियार के दम पर अपहरण, बदमाशों ने परिजनों को धक्का देकर किया फरार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: अंबिकापुर में CM विष्णुदेव साय ने किया योग, देशभर में योगमय माहौल, पीएम मोदी ने दिया फिटनेस मंत्र
Raipur Police Commissionerate 21 June 2026: फर्जी वकील से लेकर हाई-टेक चश्मा ठगी और मादक पदार्थों की तस्करी तक, राजधानी के थानों की विस्तृत कानूनी रिपोर्ट।