आत्मसमर्पण: शासन की पुनर्वास नीति और पुलिस के दबाव से प्रभावित होकर उड़ीसा राज्य कमेटी के विभिन्न डिवीजनों के सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया है:=
-
सीतानदी एरिया कमेटी:
-
ज्योति उर्फ जैनी उर्फ रेखा (सचिव): 08 लाख की इनामी, इंसास राइफल के साथ। इनके खिलाफ थाना बोरई, मेचका और गरियाबंद में कुल 07 अपराध दर्ज हैं।
-
रोनी उर्फ उमा (कमांडर): 05 लाख की इनामी, कार्बाइन हथियार के साथ। इनके विरुद्ध थाना खल्लारी और गरियाबंद में कुल 16 मामले दर्ज हैं।
-
-
नगरी एरिया कमेटी:
-
रामदास मरकाम उर्फ आयता (एसीएम): 05 लाख का इनामी, एसएलआर हथियार के साथ। इनके खिलाफ थाना बोरई, मेचका, खल्लारी और गरियाबंद में सर्वाधिक 25 अपराध दर्ज हैं।
-
-
सीनापाली एरिया कमेटी / एलजीएस:
-
निरंजन उर्फ पोदिया (एसीएम टेक्निकल): 05 लाख का इनामी, एसएलआर हथियार के साथ।
-
रीना उर्फ चिरो (एसीएम): 05 लाख की इनामी। इनके विरुद्ध थाना बोरई और गरियाबंद में 16 अपराध दर्ज हैं।
-
-
तकनीकी विभाग (डीजीएन):
-
उषा उर्फ बालम्मा (डीव्हीसी): 08 लाख की इनामी, इंसास हथियार के साथ। यह माओवादियों के हथियारों की रिपेयरिंग का काम देखती थीं।
-
सिंधु उर्फ सोमड़ी (एसीएम): 05 लाख की इनामी, भरमार हथियार के साथ। यह भी हथियार रिपेयरिंग का कार्य करती थीं।
-
-
अन्य समर्पण:
-
अमीला उर्फ सन्नी (एसीएम, मैनपुर एलजीएस): 05 लाख की इनामी।
-
लक्ष्मी पूनेम उर्फ आरती: 01 लाख की इनामी, उषा की बॉडीगार्ड।
-
जब्त किए गए हथियार और सामग्री
माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान निम्नलिखित हथियार सौंपे हैं:
-
इंसास राइफल: 02 नग (37 राउंड के साथ)
-
एसएलआर राइफल: 02 नग (18 राउंड के साथ)
-
कार्बाइन: 01 नग (12 राउंड के साथ)
-
भरमार बंदूक: 01 नग
-
अन्य: 01 रेडियो सेट (वॉकी-टॉकी) और दैनिक उपयोगी सामग्री।
आत्मसमर्पण का कारण
-
माओवादियों की खोखली विचारधारा और जंगल की परेशानियों से मोहभंग होना।
-
शासन की आकर्षक पुनर्वास नीति, जिसमें आवास, स्वास्थ्य, रोजगार और हथियार सौंपने पर अतिरिक्त इनाम राशि का प्रावधान है।
-
धमतरी पुलिस, डीआरजी और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे निरंतर नक्सल विरोधी अभियान और सिविक एक्शन प्रोग्राम।
DGP ने ली रायपुर पुलिस बैठक: बेसिंग पुलिसिंग, महिला सुरक्षा व रात्रि गश्त पर जोर



More Stories
Cg News : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; बस्ती के घर में चल रहा था देह व्यापार, 5 युवतियां और 3 युवक गिरफ्तार
History Sheeter Reached The Police Station : सुप्रीम कोर्ट की रोक के बीच थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने की गहन पूछताछ
Mohit Sahu Chhollywood : छॉलीवुड में सनसनी मोहित साहू आत्महत्या प्रयास केस में पुलिस जांच तेज, एक्ट्रेस ने कराई FIR