जशपुर: जशपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्याज नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने शराब के नशे Drunken orgy में अपने ही दो घरों को आग के हवाले कर दिया। यह सनसनीखेज मामला जिले के उपरकछार पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अबीरा का है। जानकारी के अनुसार, गणेश साय नामक युवक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शराब के नशे में मछली पका रहा था। इसी दौरान जब उसे प्याज नहीं मिला, तो वह उग्र हो गया और गुस्से में आकर अपने ही घरों में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे करीब 40 हजार रुपये नगद सहित तमाम घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक शराब का आदी है और अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले भी उसने शराब के नशे में परिजनों से मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गणेश साय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

More Stories
CG School Exam Time Table 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, कक्षा 1वीं से 12वीं तक जानें तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पूरी डेट
Online Attendance CG : VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन उपस्थिति में दिक्कत होने पर शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन
CG Electricity Update : बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर के बिल में होगा शामिल