नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। हालांकि माता लक्ष्मी का स्मरण प्रतिदिन करना शुभ माना गया है, लेकिन शुक्रवार का दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, धन की वृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार को मां लक्ष्मी की साधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में स्थायी लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण भक्त हर शुक्रवार को विधि-विधान से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करते हैं।
CG Murder News : पति का सनकीपन सब्बल से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या
श्री लक्ष्मी चालीसा (Shri Laxmi Chalisa Lyrics)
दोहा
मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
करहु कृपा जगदंबिका, हरहु विपत्ति अपार॥
शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा पाठ के लाभ
-
घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
-
मन में शांति और परिवार में सौहार्द बना रहता है।
-
रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना बढ़ती है।
-
व्यापार और नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है।
-
नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक वातावरण बनता है।
लक्ष्मी चालीसा पाठ की सरल विधि
-
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
-
घर के मंदिर में दीपक और धूप जलाएं।
-
मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के सामने कमल या सफेद चावल चढ़ाएं।
-
शांत मन से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
-
अंत में लक्ष्मी जी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

More Stories
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बनेगा साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर, IG प्रशांत अग्रवाल और DIG जायसवाल को मिली अहम जिम्मेदारी
Mahakal Temple Stampede : महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; 40 हजार श्रद्धालु कतार में