CG BREAKING कोरबा। बुधवार देर रात शहर एक भीषण वारदात से दहल उठा। स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन और दो अन्य युवकों के गला घोंटे हुए शव उनके फार्महाउस से बरामद किए गए। तीनों की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है, जिससे इलाके में खौफ और सनसनी फैल गई है।
सूत्रों के मुताबिक मृतकों में—
-
अशरफ मेमन,
-
कोरबा का एक स्थानीय युवक,
-
और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है।
घटना स्थल से पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। वहीं तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस इस वारदात को सुनियोजित हत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।
फिलहाल तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शहर में इस तिहरे हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल गहरा गया है, और लोग खौफ के साए में हैं।

More Stories
जिला अधिवक्ता संघ रायपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम्पन्न, विकास के लिए 60 लाख रुपये की सहायता की घोषणा
CG News : रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 20 MBBS सीटें, अब कुल क्षमता हुई 250
CG Accident News : सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसे’ दो दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल