रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावणभांठा मैदान से आबिद खान उर्फ छोटा (उम्र 29 वर्ष, निवासी डी.डी. नगर) को 900 नग प्रतिबंधित नशीली नाइट्राजेपम टैबलेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिक्री करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹80,000/- मूल्य की अवैध टैबलेट, एक एक्सेस 125 दोपहिया वाहन और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी आबिद खान उर्फ छोटा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी हत्या, हत्या के प्रयास, और जुआ एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 992/25 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर
संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में सांसद-विधायकों पर कितने क्रिमिनल केस लंबित’ High Court’ ने जारी की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट
CGPSC Scam : जेल में बंद टामन सोनवानी की बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती
CG BREAKING : IGKV में फिर पेपर लीक का दावा, परीक्षा से 6 घंटे पहले ‘फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स’ पेपर वायरल