Categories

February 1, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती: रायपुर रेंज के परिणाम घोषित

रायपुर रेंज के अंतर्गत जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना-रायपुर में दिनांक 16.11.2024 से 17.01.2025 तक आरक्षक (जी.डी.), आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड टेलर) पदों हेतु दस्तावेज़ जाँच, शारीरिक नापजोख, और शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी। इससे पहले, दिनांक 14.09.2025 को व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम जारी किया जा चुका है।

सलेक्शन लिस्ट के लिए इसे क्लिक करे – Selection List 

शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत बोनस अंक हेतु प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवीण्यता सूची तैयार कर चयन/प्रतीक्षा सूची जारी की गई है।

📊 विज्ञापित/रिक्त और चयनित पदों का विवरण:

क्र. संवर्ग विज्ञापित पद (योग) चयनित पद (योग)
1 आरक्षक (जी.डी.) 554 554
2 आरक्षक (चालक) 04 03
3 आरक्षक (ट्रेड टेलर) 01 01

कुल विज्ञापित पद: 559

कुल चयनित पद: 558

टीप: विज्ञापित अनुसूचित जनजाति के आरक्षक चालक के पद हेतु योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण 01 पद रिक्त रह गया है।

यह प्रेस विज्ञप्ति अध्यक्ष, आरक्षक संवर्ग चयन वर्ष-2023-24 एवं उ.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला–रायपुर द्वारा जारी की गई है।


रायपुर जिले अंतर्गत सभी थानों के बीते दिनों में डेली सिचुएशन रिपोर्ट जानने के लिए बने रहें हमारे चैनल में ….. 

DSR 09 Dec 2025: रायपुर जिले में 24 घंटों का हाल!

About The Author