Domestic Violence , बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेम विवाह का बेहद चौंकाने वाला और हिंसक अंत सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके में रहने वाले एक टेंट हाउस कर्मचारी ने अपनी पत्नी पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पति का कहना है कि जब उसने अपनी पत्नी को देर रात मोबाइल पर किसी से बात करने से मना किया, तो पत्नी ने हिंसक रूप धारण कर लिया। उसने न सिर्फ पति के साथ मारपीट की, बल्कि उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की और अंत में उसकी कलाई को दांत से काटकर लहूलुहान कर दिया।
Korba Crime : सुनसान जगह का उठाया फायदा 65 वर्षीय पीड़िता को बनाया हवस का शिकार
रात 11 बजे शुरू हुआ विवाद
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई पीड़ित पति मुकेश साहू व्यापार विहार में टेंट हाउस में काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले रागिनी यादव से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिन तो सामान्य बीते, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा था।
बताया गया कि यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। मुकेश साहू ने देखा कि उनकी पत्नी रागिनी यादव देर रात तक अपने मोबाइल पर किसी से लंबी बात कर रही थी। जब मुकेश ने अपनी पत्नी से इतनी रात को बात करने से मना किया, तो पत्नी भड़क उठी।
पत्नी ने किया जानलेवा हमला
मुकेश के विरोध करने पर रागिनी ने पहले तो गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने मुकेश को जमीन पर गिरा दिया और उसका गला दबाने लगी। पति किसी तरह पत्नी की पकड़ से खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान, पत्नी ने मुकेश के हाथ की कलाई को अपने दांतों से जोर से काट लिया, जिससे पति की कलाई लहूलुहान हो गई।
पत्नी द्वारा किए गए इस जानलेवा हमले से मुकेश साहू बुरी तरह से डर गए। किसी तरह वह पत्नी के चंगुल से बचकर बाहर निकले।
सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज
गंभीर रूप से घायल मुकेश साहू ने तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी रागिनी यादव के खिलाफ न सिर्फ मारपीट, बल्कि जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने पति की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रागिनी यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पत्नी से पूछताछ की जाएगी।

More Stories
Road Accident : बस हादसा , अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से टकराई बस, यात्रियों में मची अफ़रातफ़री
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पर बढ़ा विवाद, High Court पहुंचा मामला
Indian Premier League 2026 : रायपुर में RCB के दो आईपीएल मैच, अब QR कोड से मिलेगी स्टेडियम में एंट्री