CG Road Accident : सूरजपुर। ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात भयावह सड़क हादसा हो गया। कुदरगढ़ धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
PM Modi : रायपुर में 60वीं DGP–IGP कॉन्फ्रेंस का हुआ भव्य समापन
मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से आए थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी 8 लोग मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव के रहने वाले हैं। वे कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए सूरजपुर पहुंचे थे और लौटते समय बांक के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
घायलों का इलाज जारी
सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाया गया। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के शव का मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बोलेरो अनियंत्रित कैसे हुई—तेज़ रफ्तार, ड्राइवर की झपकी या सड़क की खराब स्थिति, किसी भी कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

More Stories
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में हैवानियत’ घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, जहर पिलाने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी’ 3 FIR दर्ज
NEET 2026 : 3 मई को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, जिला प्रशासन का सख्त फरमान—”गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक खोज’ मल्हार की धरा से मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र, 3 किलो वजनी इस धरोहर में छिपा है प्राचीन इतिहास