Raipur Railway Division suicide attempt : रायपुर। राजधानी रायपुर के रेल मंडल कार्यालय से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कर्मचारी ने कथित तौर पर अधिकारियों की लगातार उपेक्षा और कार्यस्थल पर बढ़ते तनाव के चलते फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटनाa के बाद कुछ देर के लिए मंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया।
घायल कर्मचारी को तुरंत देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत अभी भी नाजुक है और डॉक्टर उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
अधिकारियों से नहीं मिला समाधान, बढ़ता तनाव बना वजह
सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत और कार्यस्थलीय परेशानियों को लेकर Sr DPO से मिलने पहुंचा था। लेकिन अधिकारी व्यस्त होने के चलते उसे मुलाकात का समय नहीं मिल पाया।
इसके बाद वह अपनी समस्या लेकर APO के पास पहुंचा, लेकिन यहां भी उसकी बात पर कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल सका। माना जा रहा है कि लगातार हो रही अनदेखी और बढ़ते मानसिक दबाव के बीच कर्मचारी ने भावनाओं में बहकर यह खतरनाक कदम उठा लिया।
रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। सहकर्मियों का कहना है कि कर्मचारी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और कई बार उसने अपनी परेशानी टीम के बीच भी साझा की थी।
सहकर्मियों में नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद कर्मचारी वर्ग में भी नाराजगी का माहौल है। कई कर्मियों का कहना है कि रेल मंडल में लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
रेल मंडल प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है और अधिकारी घटना की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं। अस्पताल में भर्ती कर्मचारी की स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

More Stories
CG Crime News : बालोद में शर्मनाक वारदात’ कोतवाल गिरफ्तार, चॉकलेट का लालच देकर 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
Raipur Police Commissionerate 11 June 2026: BNS और विशेष अधिनियमों के तहत 20 मामले दर्ज, जानें नए कानूनी प्रावधान
CG NEWS : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के नियमों में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र