CGPSC Notification 2025 , रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आज बड़ा दिन हो सकता है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन आज जारी होने की संभावना है। आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस बार परीक्षा के माध्यम से लगभग 240 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है, जिसमें 17 से 20 सेवाओं के पद शामिल होंगे।
SIR Form : फॉर्म जमा करने की आज की अंतिम तिथि बताकर फैलाया भ्रम
सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के लिए
जारी होने वाले नोटिफिकेशन में सबसे बड़ी वैकेंसी नायब तहसीलदार के पदों पर रहेगी। पिछले कुछ वर्षों से लगातार इन पदों की संख्या बढ़ रही है, और इस बार भी इनकी संख्या अन्य सेवाओं के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है।
डिप्टी कलेक्टर और DSP के पद बढ़े
राज्य सेवा परीक्षा 2024 की तुलना में इस बार दो महत्वपूर्ण सेवाओं — डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) — के पदों में वृद्धि होने जा रही है।
-
पिछली बार डिप्टी कलेक्टर के 7 पद थे, जबकि इस बार यह संख्या 10 से अधिक रहने की संभावना है।
-
DSP के लिए भी इस बार 10 से अधिक पद प्रस्तावित हैं, जिससे प्रतियोगी छात्रों में उत्साह बढ़ा है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए पद राज्य प्रशासन में रिक्तियों को भरने और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों को सशक्त करने में मदद करेंगे।
CMO भर्ती भी राज्य सेवा के जरिए
इस बार विशेष रूप से मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) – वर्ग ‘ख’ और ‘ग’ के पदों की भर्ती भी सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह बदलाव नगर प्रशासन विभाग में बढ़ती आवश्यकताओं और पारदर्शी चयन प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
नोटिफिकेशन के बाद शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया
जैसे ही CGPSC आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करेगा,
-
आवेदन की तिथि
-
परीक्षा कार्यक्रम
-
प्रीलिम्स और मेन्स की विस्तृत रूपरेखा
-
चयन प्रक्रिया
का पूरा विवरण सामने आ जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आवेदन की अंतिम तारीख से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।

More Stories
Chhattisgarh News : खौफ के साये में शादी , बारातियों पर अचानक हुए हमले से सहमे लोग, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
Chhattisgarh Dharma Swatantrya Act 2026 : अब सीधे उम्रकैद , सामूहिक धर्मांतरण पर छत्तीसगढ़ में सबसे सख्त सजा, ₹25 लाख जुर्माने का प्रावधान
Liquor Raid Violence : वर्दी का अपमान , आबकारी आरक्षक की वर्दी फाड़ी, शराब तस्करों ने टीम को दौड़ाया